50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसगांव में रिक्त पदों को भरने व सुविधाएं मुहैया कराने की मांग

50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसगांव में रिक्त पदों को भरने व सुविधाएं मुहैया कराने की मांग


जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को गोरखपुर सौंपा पत्र

(बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट)

भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र सौंपकर बांसगांव स्थित 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय में रिक्त चिकित्सकों के पदों को शीघ्र भरने तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था कराने की मांग की है।

संजय सिंह ने पत्र में अवगत कराया कि उक्त नवमंजिला चिकित्सालय में वर्तमान में कुल स्वीकृत 14 चिकित्सकों में से केवल 6 पदों पर ही तैनाती है। महिला इकाई में भी 6 पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 5 पद ही भरे गए हैं। पैरा मेडिकल स्टाफ में 40 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 25 पद रिक्त हैं। इस कारण अस्पताल की कार्यप्रणाली बाधित हो रही है और इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में अब तक एक अदद एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध नहीं हो सकी है। आम जनहित को ध्यान में रखते हुए आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन, लैब, ईसीजी, टेक्नीशियन आदि सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

उन्होंने मांग की कि रिक्त चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती जल्द कराई जाए, जिससे बांसगांव क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अतिशीघ्र सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *