ग्राम भुसवल में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह का भव्य स्वागत

 

बासगांव (भुसवल )गोरखपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह का गुरुवार रात्रि को ग्राम भुसवल में प्रथम आगमन हुआ। उनके स्वागत में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री संजय सिंह के आवास से हुई, जहां से भव्य जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने डॉ. सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें टिकुईया मंदिर स्थित बुढ़ुवु बाबा स्थल तक पहुंचाया, जहां कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पांच पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “माँ केवल जन्मदाता नहीं, बल्कि प्रकृति का प्रतीक हैं। पेड़ लगाना मां के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जी.एम. सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों को बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन मनीष सिंह ने किया वही संजय सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और ग्रामीणों के प्रति आभार जताया और कहा कि “ग्राम भुसवल ने पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ते हुए एक अनुकरणीय संदेश दिया है।”इस आयोजन में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्र विनय सिंह, चतुर्भुजा सिंह, अखिलेश सिंह, शक्ति सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रबंधक दीपक सिंह, विनोद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, संजय सिंह अध्यापक, यशवंत सिंह, अवनीश सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, विजय शर्मा सहित अनेक सम्मानित नागरिकों ने माल्यार्पण कर डॉ. सिंह का स्वागत किया।अंत में भव्य सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की सफलता ने सिद्ध कर दिया कि सामूहिक संकल्प और सामाजिक चेतना से बड़े उद्देश्यों की पूर्ति संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *