इक्कीस यजमानों के द्वारा संपन्न हुआ महा रूद्राभिषेक, मंत्रों गुंजायमान हुआ वातावरण

इक्कीस यजमानों के द्वारा संपन्न हुआ महा रूद्राभिषेक रूद्राष्टाध्यायी मंत्रों गुंजायमान हुआ वातावरण

(श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट )
हाटा कुशीनगर।सावन के पवित्र माह में हर तरफ महादेव की पूजा हो रही है। विभिन्न माध्यमों से श्रद्धालु जन भगवान आशुतोष का पूजन अर्चन कर रहे हैं।लोक कल्याण हेतु श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में सामूहिक महा रूद्राभिषेक रविवार को सम्पन्न हुआ।

सामूहिक महा रूद्राभिषेक में नगर के इक्कीस श्रद्धालुओं ने 21 वैदिक आचार्य गण के निर्देशन में दुग्ध से शिव जी का अभिषेक किया। जहां बिल्ब पत्र,भांग, धतूरा,फूल, आदि भी श्रद्धालु जन ने शिव जी को अर्पित किया। इस दौरान आचार्य मंत्रोच्चार कर रहे थे जबकि छात्रों द्वारा यजमानों का सहयोग किया जा रहा था।इस दौरान आचार्य विजय मणि, बुलबुल मणि,सुमंत पाण्डेय, डॉ अमन तिवारी, आचार्य डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी,पवन तिवारी,, ने विधिवत पूजन अर्चन कराया और सर्व जन के कल्याण की कामना की गई।विद्यालय के प्रबंधक अग्निवेश मणि मंत्री आचार्य गंगेश्वर पाण्डेय, उपस्थित रहे और हर तरह का सहयोग प्रदान किया। अवनीश कुमार उर्फ अंशू मिश्रा, विश्वास मणि, अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण पाण्डेय, दिलीप जायसवाल, अधिवक्ता रविन्द्र मणि, अंबरीष पाण्डेय, शिक्षक संजय पाण्डेय सहित दर्जनों लोगों ने अभिषेक किया।छात्र सत्यानंद चतुर्वेदी ने शिव भजन सुनाया। इस दौरान डॉ रामानुज द्विवेदी, डॉ संदीप कुमार पाण्डेय डॉ मोहन पाण्डेय भ्रमर, डॉ बशिष्ठ द्विवेदी, आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *