श्रावण मास में शिव आराधना हेतु ‘माँ का परिवार’ ट्रस्ट द्वारा भव्य रुद्राभिषेक सम्पन्न

श्रावण मास में शिव आराधना हेतु ‘माँ का परिवार’ ट्रस्ट द्वारा भव्य रुद्राभिषेक स सम्पन्न

108 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा ज्ञानपीठ परिसर

(बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्ट)
श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर “माँ वैष्णवी वेद विज्ञान ट्रस्ट” (माँ का परिवार) द्वारा एक भव्य निःशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोरखपुर स्थित बी.एस.ए. ज्ञानपीठ परिसर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परिवार सहित सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे हुआ, जिसमें 108 यजमानों ने वैदिक विधियों के अनुसार रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया। भगवान शिव की स्तुति और वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

रुद्राभिषेक के मुख्य आयोजक पं. श्री महेशानंद त्रिपाठी रहे। उनके साथ अच्युतानंद त्रिपाठी, पीयूष पाण्डेय, हर्ष दुबे, यज्ञेश पाण्डेय उर्फ विनीत, विक्रम कुमार त्रिपाठी, उत्कर्ष दुबे उर्फ विनीत, संजीत, चेतक उपाध्याय, शास्त्री यशो पुष्पेंद्र ‘विनीत’, मीडिया प्रभारी भीम दुबे,
ऋषि त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी सहित ट्रस्ट से जुड़े अनेक युवा कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे।

विशेष अवसर पर तारकेश्वर पाण्डेय एवं रत्न प्रकाश दुबे को संगठन द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार, शिवभक्ति का प्रचार और धार्मिक समरसता को सुदृढ़ करना रहा। आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सद्भाव, सुख और शिव आराधना की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे।विशेष बात यह रही कि तेज बारिश के बावजूद यजमान अपने स्थान पर डटे रहे और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा में लीन रहे। श्रद्धालुओं की आस्था और संकल्प ने इस आयोजन को अत्यंत दिव्य और अनुकरणीय बना दिया।कार्यक्रम का समापन “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष के साथ हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह के मन में शिवभक्ति का भाव और अधिक प्रगाढ़ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *