पंडित महामना फाउंडेशन की इंटर्न स्नेहा ने सेना के जवानों को भेजा राखियां एवं धन्यवाद पत्र

छात्राओं के साथ स्नेहा जायसवाल।

बेल्थरा रोड, बलिया।

रक्षाबंधन पर्व के पूर्व पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पंडित परशुराम मणि त्रिपाठी लोक कल्याण न्यास के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे “भारतीय सेना सम्मान अभियान” के अंतर्गत ट्रस्ट की इंटर्न स्नेहा जायसवाल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को भारतीय सेना के लिए राखी एवं धन्यवाद पत्र भेजने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। स्नेहा के पिता का नाम अजय कुमार है एवं स्नेहा बेल्थरा रोड, बलिया की रहने वाली है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी से इनकी पढ़ाई अभी चल रही है। न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी जहां की प्रधानाचार्या पूनम भारती, प्रबंधक सतीश सर एवं शिक्षक सतेंद्र सर, विशाल सर तथा सभी अध्यापको ने स्नेहा के इस कार्य की बहुत तारीफ की एवं अपना सहयोग एवं आशीर्वाद दिया।

देशभक्ति से ओतप्रोत इस अभियान का उद्देश्य देश की सीमाओं की रक्षा में लगे वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना है। इस अभियान में स्कूली छात्र-छात्राएँ अपने हाथों से राखियाँ बनाकर एवं दिल से लिखे गए धन्यवाद पत्रों के माध्यम से सैनिकों के प्रति प्रेम और आदर प्रकट कर रहे हैं। यह प्रयास न केवल बच्चों में रचनात्मकता का विकास कर रहा है, बल्कि उन्हें देशभक्ति के मूल्यों से भी जोड़ रहा है।

इस प्रेरणादायी अभियान के आयोजक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा हैं, जो वर्षों से युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना जागृत करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम संयोजकों के अनुसार, आगामी रक्षाबंधन के पूर्व एकत्रित राखियाँ एवं धन्यवाद पत्र भारतीय सेना तक पहुंच सके उसके लिए आज स्नेहा द्बारा पोस्ट ऑफिस से भेज दिया गया है। इस सराहनीय पहल की क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता का आश्वासन दिया है।

गोरखपुर से आशुतोष कुमार पांडे की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *