सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुचा डिहघाट मृतक आकाश के परिजनों से किया मुलाकात जाना हाल
(मृतक आकाश के परिजनों के साथ सपा का प्रतिनिधि मंडल)
जनपद गोरखपुर के विधानसभा 326 चौरी चौरा के डीहघाट ग्राम सभा में चौकी प्रभारी बरही द्वारा उत्पीड़न के शिकार मृतक आकाश कुमार भारती के परिजनों से सपा के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम द्वारा एक प्रतिनिधि मंगल के साथ मृतक के परिजनों से एक मुलाकात किया गया और परिवार के लोगों को आश्वासन दिया कि हम इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़े है
और आपकी लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी अगर चौकी प्रभारी के ऊपर मुकदमा दर्ज नहीं होगा तो हम सब यह बात राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाएंगे तथा वही पीड़ित परिवार को ₹40000 का आर्थिक सहयोग भी दिया गया और मृतआत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दयानंद विद्रोही विधानसभा अध्यक्ष चौरी चौरा अशोक चौहान पूर्व प्रत्याशी मंतोष यादव ,मुन्नी लाल यादव, डॉक्टर विशाल सिंह, रंजीत पासवान पूर्व प्रमुख, जितेंद्र यादव ,गोपाल यादव, विनोद कुमार ,रामदवन यादव ,बबलू अंसारी, विवेक, अभिषेक चौहान जनार्दन यादव , संगम पासवान आदि लोग मौजूद रहे