तहसील परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा पूर्व सांसद प्रत्याशी गया प्रसाद का धरना, दर्जनों लोगों ने किया समर्थन

तहसील परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा पूर्व सांसद प्रत्याशी गया प्रसाद का धरना, दर्जनों लोगों ने किया समर्थन

(बांसगांव से सुबास चंद की रिपोर्ट )

बांसगांव ब्लॉक के ग्राम बहीदाडी निवासी व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गया प्रसाद अपनी मांगों को लेकर शनिवार को भी तहसील परिसर में धरने पर बैठे रहे। धरने के दूसरे दिन क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह समेत दर्जनों समर्थक धरनास्थल पहुंचे और गया प्रसाद की मांगों का समर्थन करते हुए तहसील प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
धरना स्थल पर बढ़ती भीड़ और जन समर्थन से मामला गरमाता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *