प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त का हुआ हस्तांतरण बांसगांव में आयोजित कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों किसान
ब्लॉक सभागार में किसानों ने लाइव प्रसारण देखा, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया सरकार को किसानों की हितैष
(बांसगांव से सुबास चंद की रिपोर्ट)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भुगतान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया, जिसका लाइव प्रसारण आज ब्लॉक सभागार बांसगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिखाया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना सरकार की किसान हितैषी नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “सरकार किसानों की भलाई के लिए सतत प्रयास कर रही है और इस योजना से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।”
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अश्वनी राय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश मास्टर, राजेश राय, प्रमोद त्रिपाठी, राजमंगल यादव, धर्मपाल सिंह, परमवीर सिंह, अविनेश सिंह श्रीनेत, ए.डी.ओ. एजी. धर्मेन्द्र पाण्डेय, राजू गुप्ता, राजकुमार मौर्य, पंकज कुमार, अमलेन्द्र कुमार, श्रीराज, चन्द्रशेखर राय, राजेश सिंह, सत्यनारायण सिंह सहित सैकड़ों किसान भाई-बहन उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना और इस पहल की सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।