सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल मामले आए 23मौके पर हुआ महज दो मामलों का निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल मामले आए 23मौके पर हुआ महज दो मामलों का निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में छाया रहा राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले, मौके पर मात्र दो का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक पी के राय की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 23मामले,मौके पर हुआ दो मामलों का निस्तारण, सम्पूर्ण समाधान दिवस में छाया रहा राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले।
शनिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक पी के राय की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 09, पुलिस विभाग से 03,विकास विभाग से 01, अन्य से 10प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुआ। जिसमें मौके पर राजस्व विभाग से सम्बंधित 02मामले का निस्तारण कर दिया गया।
इस समाधान दिवस के अवसर पर नगर के श्री प्रकाश वर्मा ने बिजली बील ज्यादा आने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया वही महुअवा मस्जिदीया निवासी प्रमिला ने भी बिजली बील ज्यादा आने के सम्बन्ध में शिकायत सौपा। महादनपुर सिमुलिया निवासी अमरनाथ सिंह ने बैनामा के बाद तहसील में घुमने वाले मुंशी नागेन्द्र द्वारा आपत्ति दाखिल करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि जिससे मै खेत बैनामा लिया हू उसका क्रेता और विक्रेता से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है। उपरोक्त लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक पी के राय ने सम्बंधित अधिकारियों से मामलों का निस्तारण गुण दोष के आधार पर करने का निर्देश दिया।इस दौरान तहसीलदार जया सिंह,नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक संजीवन मिश्र, उपनिरीक्षक ओ पी गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *