मठिया गांव में शौच के लिए गए युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल भी छीना

मठिया गांव में शौच के लिए गए युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल भी छीना

पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से की गई मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल

(बांसगांव सुबास चंद की रिपोर्ट )

बांसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मठिया उर्फ चकवैदपुरवा ग्राम सभा में शनिवार सुबह एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया, साथ ही उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।जानकारी के अनुसार, मठिया उर्फ चकवैदपुरवा निवासी युवक शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे शौच के लिए पोखरे की ओर गया था। इसी दौरान करेलाबारी मठिया निवासी अखिलेश उर्फ मुलायम, सोलन आकाश सूबेदार (पुत्र गण वर्गीय बालकिशुन) और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से युवक पर हमला किया पीड़ित ने बताया कि

हमलावरों ने उसके मोबाइल फोन को भी छीन लिया, जिसमें पुराने विवाद से संबंधित एक वीडियो रिकॉर्ड था। आरोपियों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी घटना की सूचना पर जब बांसगांव थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *