वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल का संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह
(आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट )
सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में आज चुने गए बच्चो में सिद्धार्थ यादव हेड ब्वॉय एवं दिव्यांशी निषाद हेड गर्ल एवं हाउस मेंबर्स का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे उनको अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों की शपथ दिलाते हुए बैच दिए गए। बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे। स्कूल प्रिंसिपल डॉ आर के मिश्रा ने कहा की आप सब पर थोड़ी जिम्मेदारी दी गई है।जिसमे आप सब स्कूल अनुशासन मे सहयोग करे और जिम्मेदारी को समझे। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन श्री अरविंद त्रिपाठी स्कूल निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बच्चो को बधाई दी। और कहा हम सब आप लोगो के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। इसी के साथ स्कूल सीनियर कोऑर्डिनेटर पी.एस. पटेल, सोम शर्मा जूनियर कोऑर्डिनेटर, शालिनी मिश्रा, खुशबू श्रीवास्तव गेम्स टीचर राम अचल यादव एवं समीर जी के साथ आशुतोष दुबे,प्रवीण चौरसिया एवं सभी टीचर्स उपस्थित रहे।