एम.ए हिंदी प्रियंका, एजुकेशन ज्योति, बीएस-सी बायोग्रुप संजू व बी.ए हिंदी विषय में नेहा ने विश्वविद्यालय किया टाप

एम.ए हिंदी प्रियंका, एजुकेशन ज्योति, बीएस-सी बायोग्रुप संजू व बी.ए हिंदी विषय में नेहा ने विश्वविद्यालय किया टाप

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के बी.ए, बी.एस-सी व एम.ए की परीक्षा में अखिलभाग्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानापार के छात्रों ने सर्वोच्च अंक हासिल कर विश्वविद्यालय टाप किया है। वर्ष 2024-25 में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्रों में एम.ए हिंदी विषय में कु. प्रियंका पुत्री रंगलाल प्रजापति,एम.ए एजुकेशन कु. ज्योति पुत्री संजय गुप्ता,बी.एस-सी (जूलोजी,बांटनी, केमिस्ट्री) में संजू पुत्री संजय कुमार, बी.ए हिंदी विषय में नेहा यादव पुत्री जनार्दन यादव शामिल हैं।

विश्वविद्यालय स्तर पर टाप करने वाले छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय के शिक्षकों का मार्गदर्शन व नियमित कक्षा में अध्ययन और स्व अध्ययन से सफलता प्राप्त हुई है। छात्रों के सफल होने पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार राय, प्राचार्य डॉ. रागिनी राय, कला संकाय प्रभारी योगेन्द्र कुमार, वाणिज्य संकाय प्रभारी डॉ. सरवर अहमद, विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. इरफान अहमद, डॉ.अशोक मिश्र,डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. हरिलाल, डॉ.माधव प्रसाद पांडेय,डॉ. अजय ओझा,आरती माला सिंह , बबिता सिंह, विद्यानंद सिंह, सद्दाम,डॉ.संतोष कुमार,

डॉ . अरविन्द कुमार, डॉ. राजेश्वर मिश्र, डॉ. राजनाथ सिंह,डॉ.डी.के राव,दीनानाथ शर्मा, मोहिसिना, डॉ.अनुपम सिंह, डॉ.अंजू मिश्रा, डॉ रीता रानी, संजू यादव,स्वप्लिन राय, अपूर्वा साहनी सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *