सरसोपार में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

सरसोपार में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान का शुभारभ

(बांसगांव से सुबास चंद की रिपोर्ट)

ग्राम पंचायत सरसोपार में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती संध्या देवी ने फाइलेरिया की दवा खाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसे समय पर दवा खाकर पूरी तरह रोका जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यह दवा जरूर लेनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हिरन देवी, गिरिजा सिंह, शिव कुमारी सिंह, स्वास्थ्य सखी पूजा, आशा कार्यकत्री पुष्पा सिंह, सरिता, किरण, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उमेश कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान ने बताया कि यह अभियान गांव को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता, अतः सभी लोग निडर होकर इसका सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *