काकोरी घटना के सौ वर्ष पूर्व, एल पी के इण्टर कालेज बसडीला में हुए विविध आयोजन 

काकोरी घटना के सौ वर्ष पूर्व, एल पी के इण्टर कालेज बसडीला में हुए विविध आयोजन

(आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट) काकोरी घटना के शताब्दी वर्ष के अवसर एल पी के इंटर कॉलेज बसडीला सरदार नगर गोरखपुर के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालीl *बिस्मिल , लहरी, अशफाक उल्लाह , किया बग़ावत खुल्लम खुल्ला*, काकोरी का शौर्य प्रदर्शन हिला गया अंग्रेज़ी तन मन, *काकोरी घटना के सौ वर्ष हममें भरते हैं अतुलित हर्ष, जैसे देश भक्तिपूर्ण गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा l इस अवसर पर राष्ट्रीय भक्ति से ओत प्रोत ओजपूर्ण काव्य, भाषण प्रतियोगिता एवम् निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआl सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी जी द्वारा सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ l कु॰ मांडवी ओझा के काव्य पाठ *“उसी का नाम रोता है”* ने वाहवाही लूटी और तालियां बटोरी l राजलक्ष्मी ने “*रे मात्रभूमि तेरी सदा ही जय हो* “  ख़ुशबू यादव ने “न चाहूँ मान दुनिया में हमारी” , ख़ुशी यादव ने “हे मातृभूमि तेरे चरणों में सिर नवाऊ ,और कु मांडवी और कु श्रेया ने संयुक्तरूप से “*सरफ़रोशी की तमन्ना* “ जैसाभावपूर्ण काव्य पाठ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया ।निबंध लेखन में आशुतोष कुमार, श्लोक प्रजापति, अनंत कुमार यादव ,कु० ख़ुशी यादव एवं कु० मांडवी ओझा के लेख स्तरीय एवं सारगर्भित रहे l कुमारी प्रतिष्ठा ओझा का हिंदी व्याख्यान श्रेष्ठ रहा l

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य जी ने काकोरी घटना की पृष्ठभूमि क्रांतिकारियों की भूमिका एवं दूरगामी परिणाम को रेखांकित करते हुए घटना पर व्यवस्थित रूप से प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम की सराहना की lइस अवसर पर कार्यक्रम को मूर्त रूप देने वाली सांस्कृतिक समिति की प्रभारी श्रीमती सविता यादव ,श्री योगेन्द्र शुक्ला,श्री अमित मौर्य,नरेन्द्र यादव, हर्षित विश्वकर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे ।काकोरी कांड के 100 वर्ष पूरे होने पर विद्यालय में शानदार प्रभात फेरी भी निकल गई जिसमें बच्चों ने शहीदों को याद करते हुए गगन भेदी नारे भी लगाए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *