जाति धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता ही बंधु सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि – अजय कुमार सिंह टप्पू
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
1857 समर के महानायक अमर शहीद बाबू बंधू सिंह जी के नाम को पिछली सरकारों ने इतिहास के पन्नों से मिटाने का काम किया बंधू सिंह के वंशज स्वर्गीय विनय कुमार सिंह “बिन्नू” जी नें बंधु सिंह के नाम को जीवित करने के लिए अथक परिश्रम किया जिसके फल स्वरुप आर्य नगर में बंधू सिंह की प्रतिमा स्थापित हुई तथा तरकुलहा देवी मंदिर पर शहीद बंधू सिंह जी का शहीद स्मारक और मूर्ति बना स्वर्गीय विनय कुमार सिंह बिन्नू तथा अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के पद चिंन्हो पर चलते हुए अजय कुमार सिंह टप्पू भैया जी जो भी कार्य कर रहे हैं वह शहीद बंधू सिंह के नाम पर शुरू कर रहे हैं
इसी क्रम में शहीद बंधू सिंह किसान सेवा केंद्र, शहीद बंधू सिंह पीजी कॉलेज तथा शहीद बंधू सिंह महिला हॉस्टल का निर्माण कराया
आज बंधू सिंह जी का 167 वा शहादत दिवस है इसी कार्यक्रम में सर्वप्रथम आर्य नगर शहीद स्थल पर जहां बंधू सिंह को फांसी दी गई थी सर्वप्रथम पुष्पांजलि अर्पित किए गोरखपुर के विशिष्ट तथा सम्मानित जन उपस्थित हुए
टप्पू भैया का काफिला वहां से चला तरकुलहा देवी मंदिर पर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित हुआ तथा शहीद स्मारक चौरी चौरा बंधू सिंह जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किए इसके तत्पश्चात शहीद बंधू सिंह पीजी कॉलेज करमहा सरदार नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र से आए हुए तमाम गढ़मान्य व्यक्ति बंधू सिंह जी के द्वारा किए हुए कार्यों को बताया तथा उन्हें से प्रेरणा लेकर के आज समाज में एकजुट रहने की जरूरत है कार्यक्रम का श्रद्धांजलि सभा का संचालन पंडित राजकुमार व्यास जी के द्वारा किया गया
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह टप्पू भैया जी ने अमर शहीद बाबू बंधू सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का उद्घाटन किये इस फिल्म में बंधू सिंह के जीवन पर आधारित कहानी को दर्शाया गया है जिससे क्षेत्र तथा समाज के युवाओं को एक नई प्रेरणा मिलेग
भैया जी ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर के समाज में एकजुटता बनाए रखना ही बंधु सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदुमन द्विवेदी जी, शत्रुजीत तिवारी जी, प्रेम नारायण सिंह, सत्यनारायण सिंह, राजू खान, दीपक कुमार सिंह दीपू, डॉ अशोक सिंह,सम्पूर्णा नन्द पाण्डेय,रणबीजय सिंह,प्रशांत सिंह, शिखर सिंह,गोविंद सिंह, बुलबुल बाबा, जगदीश यादव, सुरेंद्र सिंह बड़े बाबू, पारसमल्ल, राम सिहासन शुक्ला, डॉ जय सिंह, रमानिवास पांडे, प्रसून मल्ल, धनंजय सिंह कौशिक, झुनझुन बाबा, धनंजय सिंह( सोनबरसा बाबू),विनोद जायसवाल पूर्व चेयरमैन, प्रकाश चंद्र जायसवाल,शजाक अहमद, कौशल जायसवाल, उमाकांत जायसवाल, उमेश रावत, विशाल जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, अवध नारायण जायसवाल, बिनोद जायसवाल, संतोष शुक्ला, सुभाष पासवान, बाल गोविंद शर्मा, शिव हरि सिंह, अनूप सिंह, मनीष सिंह, किशन निगम, नरेंद्र पांडे, भोलानाथ पासवान,गिरजेश सिंह,राजू सिंह,ओम प्रकाश यादव,मंटू सिंह, मोहम्मद जावेद, बिदेशी भारती, श्रीदयाल पासवान, बिजेन्दर सिंह,गणेश शर्मा, बिनोद पासवान, पवन सिंह, अभिषेक बिस्वास, साजन सिंह, तथा
मातृशक्ति – अनीता राजभर, हेवंती चौधरी, भारती राजभर, संगीता चौधरी,सावित्री राजभर, उमा भारती, निर्मला यादव, निर्मला डुमरी, रीता भारती, बुधा देबी तथा आज सम्मानित कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी श्रद्धा सुमन अर्पित किए