79वें स्वतंत्रता दिवस पर लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज बसडीला में भव्य देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानाचार्य डॉ० दिनेश मणि त्रिपाठी अतिथियों का स्वागत करते हुए।

सरदार नगर। आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज, बसडीला सरदार नगर के प्रांगण में एक भव्य और गरिमामय देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों में देशभक्ति नृत्य, कविताएं, भाषण और नाट्य मंचन ने सभी का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुखदेव सिंह मजीठिया, अध्यक्ष मार्कण्डेय शुक्ल, प्रबंध समिति के सदस्य तारकेश्वर शुक्ल, पूर्व शिक्षक रामसागर पांडेय एवं रमा निवास पांडेय, समाजसेवी रवि प्रताप सिंह, पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा, शिक्षक महेश्वर त्रिपाठी, अरविंद सिंह और अरुण कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में “काश्मीर जिगर के टुकड़ा कहे हिंदुस्तान, ई जान हउवे हो हमार शान हउवे हो” एवं “छाती प तिरंगा” नामक देशभक्ति नृत्य ने सभी बच्चों में देशभक्ति का एक जोश पैदा कर दिया एवं सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

प्रधानाचार्य डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथि को अपनी गरिमामई उपस्थिति देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा सांस्कृति देशभक्ति कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।

सरदार नगर से आशुतोष कुमार पांडे की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *