बांसगांव की श्रेयांसी चन्द्रा अस्मिता खेलो इंडिया 2025-26 में सेलेक्ट, फाइटिंग टेक्निक में जीता गोल्ड मेडल
सुबास चंद की रिपोर्ट
गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के सरसोपार गांव की होनहार खिलाड़ी श्रेयांसी चन्द्रा ने अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग 2025-26 में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
लखनऊ में 16 व 17 अगस्त कोह लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग में श्रेयांसी चन्द्रा, जो सरसोपार निवासी डॉ. मानचंद की सुपुत्री हैं, ने महिला किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों की फाइटिंग टेक्निक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।खेलो इंडिया द्वारा आयोजित इस लीग में जिन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, उन्हें आगामी ज़ोनल लीग के लिए चयनित किया गया है।श्रेयांसी की इस सफलता पर ग्राम प्रधान श्रीमती संध्या देवी, उदय चंद एडवोकेट, डॉ. मानचंद, अजीत कुमार एडवोकेट, दिलीप कुमार एडवोकेट, बृजेश पासवान, सुरेश प्रसाद, अरविंद कुमार और राधेश्याम सहित क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।