शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारियों के अंतर्गत बांसगांव में गोष्ठी संपन्न

शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारियों के अंतर्गत बांसगांव में गोष्ठी संपन्न

सुबाष चंद की रिपोर्ट 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा वर्ष 2026 को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने की तैयारियाँ प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में शांतिकुंज से आई जनसंपर्क शताब्दी टोली द्वारा 21 अगस्त 2025 को प्रातः 10:30 बजे रमन आश्रम, गायत्री शक्तिपीठ, तुलसीवा पोखरा, बांसगांव में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

इस अवसर पर टोली नायक देवता प्रसाद शर्मा एवं जय सिंह राजपूत के नेतृत्व में हुई गोष्ठी में बताया गया कि वर्ष 2026 माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष, अखंड दीप के 100 वर्ष तथा युगऋषि परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के तपश्चर्या शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

वक्ताओं ने बताया कि इस उपलक्ष्य में देश-विदेश के गाँव-गाँव, नगर-नगर और शहर-शहर में ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसके अतिरिक्त पूरे देश में 50 जनसंपर्क टोलियाँ सक्रिय होकर जन-जन तक शताब्दी वर्ष का संदेश पहुँचा रही हैं।

ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण, सात प्रवृत्तियों का संवर्धन एवं दुष्प्रवृत्तियों का उन्मूलन बताया गया। इस यात्रा से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और व्यापक जनजागरण का मार्ग प्रशस्त होगा।

गायत्री शक्तिपीठ पर हुई इस गोष्ठी में विभिन्न ब्लॉकों के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। प्रमुख रूप से अवधेश कुमार शर्मा, आलोक सिंह, रामकरण यादव, रामकृष्ण मिश्रा, जीत बहादुर राय, रामनिवास गुप्ता, श्याम यादव, संतोष सिंह, बृज किशोर सिंह, सूर्यनाथ यादव, चंद्रभान यादव, पूनम सिंह, तारा सिंह, यशोदा त्रिपाठी, जगन्नाथ द्विवेदी, श्यामदेव यादव, रामकेश प्रजापति, रामदास यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *