बांसगांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 105 लोगों ने किया रक्तदान

बांसगांव से सुभाष चंद की रिपोर्ट
बांसगांव में बांसगांव व्यापार कल्याण समिति, बैकुंठ धाम सेवा समिति और नगरी कालिका सेवा न्यास के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्व. धन्नी सेठ के मकान पर सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने फीता काटकर किया।
सुभाषचंद्र बोस चिकित्सालय, गोरखपुर से आए डॉ. प्रशांत अस्थाना ने बताया कि शिविर में केवल स्वस्थ व्यक्तियों से ही एक यूनिट रक्त लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का रक्त स्वीकार नहीं किया जाएगा।डॉक्टरों की टीम में प्रमोद मद्धेशिया, राजेश यादव, दिलीप उपाध्यक्ष, अजीत प्रताप सिंह और अरविंद कुमार गुप्ता सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं योगेंद्र कुमार चौहान, योगेश यादव, राकेश मिश्रा, गीता यादव और अमित कुमार भी टीम का हिस्सा थे।रक्तदान करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, समाजसेवी अमरजीत सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह, गिरजेश गुप्ता, रत्नेश सिंह, रमेश सिंह, अनिल पांडेय, गणेश गुप्ता, सर्वेश सिंह, गौरव सिंह एडवोकेट, प्रिंस सिंह, जितेंद्र सिंह सहित कुल 105 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।