पिकअप से आठ गोवंश बरामद, दो तस्कर हुए गिरफ्तार

 

श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट

अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गोवंशीय पशुओं से भरी एक पिकअप बरामद की।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनोज यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी केशरुवा थाना शिवपुरा, जनपद बलिया और ओमप्रकाश वर्मा पुत्र जोगेंद्र वर्मा निवासी खड़सरहा थाना खेजुरी, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें 27 अगस्त की दोपहर 1:05 बजे एचएच 28 छपरा भगत गांव के पास से दबोच लिया।
पुलिस टीम ने मौके से चार गाय और चार बछिया सहित एक पिकअप वाहन बरामद किया। इस मामले में थाना हाटा पर मुकदमा अपराध संख्या 478/2025 धारा 3/5ए,बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, उपनिरीक्षक संदीप सिंह, संतराज यादव, ओमप्रकाश गुप्ता तथा कांस्टेबल अजीत यादव (प्रथम), शिवा सिंह, अंगद यादव, अजीत यादव (द्वितीय) और जितेंद्र पाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *