होटल में चल रहे अनैतिक कार्य पर ग्रामीणों का छापा, 12 जोड़े मिले

 

होटल में चल रहे अनैतिक कार्य पर ग्रामीणों का छापा, 12 जोड़े मिले

न्यूज टीम की खास रिपोर्ट 
झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी टोला मोतीराम अड्डा स्थित क्राउन होटल में शनिवार को ग्रामीणों ने छापा मारकर होटल में हो रहे संदिग्ध एवं अनैतिक कार्यों का भंडाफोड़ किया।

ग्रामीणों का कहना है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियाँ चल रही थीं, जिससे क्षेत्र में गलत माहौल बन रहा था। जब ग्रामीणों ने होटल को घेरा तो अंदर से 12 जोड़े मिले। स्थानीय लोगों ने सभी को समझाकर होटल से बाहर निकाला और कड़ी चेतावनी दी कि आगे से इस तरह की गतिविधियाँ बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

घटना की सूचना मोतीराम अड्डा पुलिस चौकी को दी गई, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है,

खबर लिखें जाने तक किसी ग्रामीण के द्वारा अवदेन नहीं दिया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *