दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, गोरखपुर द्वारा रफी अहमद किदवई इण्टर कालेज, मोहददीपुर गोरखपुर में आज सुबह 11.00 बजे द्वीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम आरम्भ हुआ । कार्यक्रम का शीर्षक “श्रमिक शिक्षा से सशक्त भारत की ओर” था । दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, गोरखपुर क्षेत्रीय निदेशालय, प्रभारी श्री एस एफ हसन ने अपने स्वागत सम्बोधन में सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि ये अत्यन्त हर्ष का बिषय है कि आज हम 68वां स्थापना दिवस समारोह मना रहे है। श्रमिक शिक्षा योजना का उददेश्य श्रमिकों के विभिन्न श्रेणियों के बीच जाकर उन्हें स्वंय के, परिवार के, समाज के, देश के विकास हेतु मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करना है। सीमित संसाधनों के विभाग सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुंच कर अपने प्रयासों को अमली जामा पहना रहा है। हर्ष का बिषय है कि आप सभी लोगों का एवं समाज के समस्त वर्गो का समय समय पर सहयोग व आर्शीवाद प्राप्त होता रहा है जिसने और अधिक प्रयास करने हेतु प्रेरित किया है।उन्होंने बताया की श्रमिक शिक्षा आज विश्व के कई विकसित देशों में आज भी प्रासंगिक है, इसी प्रकार भारत में श्रमिक शिक्षा योजना, श्रमिकों को जागरूकता से सशक्तिकरण, स्वावलंबन, स्वरोजगार सहित, उनके समग्र विकास की कर ले जाने हेतु अथक प्रयास कर रही है जिसके क्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रसार प्रसार, जैसे कि आई-श्रम एनसीएस पोर्टल प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना इत्यादि, के साथ-साथ योजनाओं में पंजीकृत करने हेतु भी अभियान चलाया जा रहा है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शक्ति शेन मौर्या, उप श्रमायुक्त, गोरखपुर ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, गोरखपुर श्रमिकों में जागरूकता का काम बडे ही प्रभावी ढंग से कर रहा है। श्रमिक शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिससे श्रमिक एवं प्रबंधन आपस में मधुर औद्योगिक सबंध स्थापित कर देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भुमिका निभा रहा है। जहां औद्योगिक संबंध मधुर है एवं दोनो पक्षों में आपसी तालमेल एवं अपनत्व की भावना है वहां पर उत्पादकता की दर उच्चतर है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो अनुराग द्विवेदी, विभागाध्यक्ष, समाज शास्त्र विभाग, प० दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने श्रमिक शिक्षा योजनाके तहत चलाये जाने वाले कार्यकमों की सराहना की और असंगठित श्रमिकों के विकास में इन कार्यक्रमों के प्रभाव की चच 2/3 उन्होने अपने सम्बोधन में सामाजिक विघटन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस बिषय में भी श्रमिक शिक्षा के महत्व पर बल दिया और कहा कि बोर्ड के अपने कार्यक्रमों में सामाजिक विघटन को रोकने की दिशा में इससे संबंधित विषयों को भी और प्रमुखता से समाहित करना चाहिए । श्रीमती रश्मि सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी (प्रतिनिधि संयुक्त निदेशक उद्योग) गोरखपुर ने अपने सम्बोधन में उद्योग में श्रमिक शिक्षा की भुमिका की सराहना की और कहा कि श्रमिक शिक्षा अब कौशल विकास के रूप में जन जन तक पहुंचाने के लिए कौशल विकास योजना के द्वारा पकड बना रहा है। उन्होने उद्योग विभाग के द्वारा संचालित लघु उद्योग स्थापित करने की विभिन्न योजनाओं की गहन जानकारी दी । श्री शमीम हुसैन, समन्वयक, मेधा संस्था, चेप्टर गोरखपुर ने श्रमिक शिक्षा दिवस समारोह में कहा कि श्रमिकों के विकास हेतु हमें विभिन्न आयामों तक सोचना एवं कार्यान्वित करना होगा इसके लिए श्रमिकों में क्षमता विकास करके उनके हुनर को उत्तम बनाने की आवश्यकता है जो श्रमिक शिक्षा अपने कार्यकमों के माध्यम से कर रहा है। उन्होने मेधा संस्था के साथ प० दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के एम ओ यू के बिषय में चर्चा करते हुए बताया कि इसके द्वारा हम अल्प कालिन बुट कैम्प का आयोजन करते है जिससे की छात्र एवं छात्राओं का व्यक्तित्व विकास टेक्नीकल एडवान्समेन्ट अथवा अन्य जीवन कौशल किया जाता है। श्री महातम सिंह पूर्व क्षेत्रीय निदेशक गोरखपुर ने इस अवसर पर अपनी पुरानी परम्परा व गौरवशाली इतिहास को याद दिलाया और बदलते हुए परिवेश में श्रमिक शिक्षा के महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री सिंह ने कहा कि श्रमिक शिक्षा अपने सीमित संसाधनों के बावजुद राष्ट के निर्माण में महत्वपूर्ण भुमिका निभा रहा है। श्री एम जी जीलानी, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक ने श्रमिक शिक्षा योजना के तहत चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की सराहना की और असंगठित श्रमिकों के विकास में इन कार्यक्रमों के प्रभाव की चर्चा की । कार्यक्रम का संचालन कु शिखा पाठक समाज सेविका / छात्रा डी डी यू ने किया। इस कार्यक्रम में स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, श्रम संघों के प्रतिनिधि एवं मेधा संस्था से सम्बद्ध दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर, छात्र एवं छात्राओं सहित लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन श्री एस एफ हसन, शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया । राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।