सेवा पखवाड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर में सचिन गौरी वर्मा व श्याम यादव का पहला रक्तदान

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला चिकित्सालय गोरखपुर के ब्लड बैंक में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा एवं श्याम यादव ने अपने जीवन का पहला रक्तदान कर समाज सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

जीवन का पहला रक्तदान करते सचिन गौरी वर्मा।

सचिन गौरी वर्मा ने कहा कि उन्होंने यह रक्तदान अपने गुरु एवं अभिभावक लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के उपसभापति डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी की प्रेरणा से किया है।

शिविर में उपस्थित रेडक्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने सचिन व श्याम को जिला चिकित्सालय गोरखपुर तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

श्याम यादव ने भी किया अपना पहला रक्तदान।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल, ज्ञानेंद्र ओझा एवं आदित्य निगम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह रक्तदान शिविर समाज में सेवा और मानवता की भावना को और प्रबल बनाने का प्रेरणास्रोत बना।

गोरखपुर से आशुतोष कुमार पांडे की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *