श्रीनेत वंशिय क्षत्रियों ने किया कलश स्थापना, नगर में निकली रामलीला की भव्य झांकी

बांसगांव गोरखपुर से सुबास चंद की रिपोर्टभी
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन कस्बे का वातावरण धार्मिक उल्लास और आस्था से सराबोर रहा। प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में विजय कुमार सिंह बबलू ने पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर कलश स्थापित किया।
विशेष परंपरा का निर्वहन किया!
श्रीनेत वंशिय क्षत्रियों के बीच यह परंपरा रही है कि वे कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि को परुआ (अशुभ) मानते हैं। इसी कारण वे नवरात्र का व्रत एवं कलश स्थापना द्वितीय तिथि से ही आरंभ करते हैं। परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी द्वितीया तिथि पर ही श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना का शुभारंभ किया।
रामलीला समितियों नें निकाली झांकी
उधर, नगर पंचायत बांसगांव में रामलीला समिति बांसगांव तथा बड़ावन समिति द्वारा भव्य झांकियों का आयोजन किया गया। बांसगांव समिति का संचालन नगर पंचायत की देखरेख में हुआ जबकि बड़ावन समिति का आयोजन स्थानीय समूहों द्वारा किया गया।
झांकियों में भगवान राम, लक्ष्मण औरह सीता जी के स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हाथी, घोड़े, बग्घी और डीजे पर बजते धार्मिक गीतों पर लोग थिरकते हुए नजर आए। पूरे नगर में शोभायात्रा का भ्रमण कर भक्तों ने धर्म और संस्कृति की जीवंत झलक देखी।
!अध्यक्ष प्रतिनिधि नें किया शुभारंभ !
