गोरखपुर जिले के बांसगांव तहसील क्षेत्र में रेलवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। उप जिलाधिकारी प्रदीप सिंह ने प्रभावित किसानों से आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने की अपील की है।
किसानों को जमा करने होंगे ये दस्तावेज
तहसील प्रशासन के अनुसार किसानों को मीटिंग हॉल में अपने दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें फॉर्म सीसी, अदेयता प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, खतौनी की प्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, राशन कार्ड, 10 रुपये का रसीद टिकट और दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।
समय पर दस्तावेज देनें से मिलेगा लाभ
प्रशासन का कहना है कि समय पर दस्तावेज जमा करने से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से पूरी होगी। इसके बाद किसानों को उनका मुआवजा भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने इसे रेलवे परियोजना के निर्बाध विकास के लिए आवश्यक कदम बताया है।