सावित्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय आर्ट, ड्राइंग एवं रंगोली कैंप के समापन अवसर पर आज स्वर्गीय सावित्री देवी जी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर महाविद्यालय भटौली बाजार के प्रांगण में उत्कृष्ट प्रतिभागियों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्कूल बैग देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जनार्दन तिवारी (जिला अध्यक्ष, भाजपा), सुषमा पांडे (विभाग छात्रा प्रमुख, ABVP), शिवाजी सिंह (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, बांसगांव), डॉ. राकेश प्रताप सिंह (प्रांत अध्यक्ष, ABVP), मयंक राय (प्रांत मंत्री, ABVP), महेश दूबे (चेयरमैन, उनवल), विवेकानंद सिंह (प्रबंधक, महाविद्यालय भटौली बाजार), संजय सिंह (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में समाजसेवी अमरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, अश्वनी राय, डॉक्टर रत्नेश कुमार सिंह (IRAS), अमरकांत सिंह (DIOS), धर्मपाल सिंह, मंडल महामंत्री अविनेश सिंह
सिंह मन्नू राजन सिंह, रमेश मास्टर, सचिन शाही, निहाल सिंह, अभिषेक सिंह, जोखई प्रसाद, लाल साहब सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जयवीर सिंह (जिला संयोजक, दक्षिणी गोरक्ष प्रांत एवं ट्रस्ट संयोजक) ने किया।इस अवसर पर संयोजक के रूप में राजेश सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी, ग्राम सभा बैदवली बाबू) एवं श्री धर्मवीर सिंह की भी सक्रिय उपस्थिति रही।