मोहद्दीपुर में यूरोकिडस प्लेवे स्कूल का एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

इस संस्था से निकलकर बच्चे आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे: देवेन्द्र प्रताप सिंह
गोरखपुर के मोहद्दीपुर में प्रभात लेन में स्थित यूरोकिडस प्लेवे स्कूल का शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया और कहा कि
बच्चों की शिक्षा का बेहतर स्थान है बच्चो को बिना तनाव दिए बेहतर शिक्षा देना ही इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है सामान्य तौर पर बच्चों से अधिक उनके अभिभावक अपने आप को एक विद्यार्थी के रूप में तैयार करते हैं।यहां बच्चे मौलिक रूप से खेलते हुए बिना तनाव लिए बच्चों के व्यक्तित्व की विकास होगी और जब बच्चों में मौलिकता और सहजता रहेगी तभी शिक्षा को सहज भाव से ग्रहण करने में सफल होंगे जो बच्चे यहां से निकलेंगे वे देश के सामने जो चुनौतियां हैं और आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प है उसे पूरा करने में इस विद्यालय के बच्चे बुलंद इमारत की बुनियाद रखेंगे।
इस दौरान प्रो. बिनायक सिंह , आदित्य सिंह , पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, भारती सिंह , कृति सिंह सेंटर हेड ,अनिष्का सिंह, प्रो. मनोज कुमार , प्रो. अनन्तकीर्ति तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।