ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने ऑपरेशन जन कल्याण के अंतर्गत चौरी-चौरा के इटौआ घाट पुल पर पहुंचकर पुल के दोनों तरफ जाली तथा सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग किया क्योंकि आए दिन यहां से लोग कूद कर आत्महत्या कर रहे हैं. अब तक अनेकों घटनाएं घट चुकी है यह इटौआ घाट पुल सुसाइड पॉइंट बन चुका है.काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि
अभी कल ही फैलहा गांव के एक व्यक्ति ने कूद कर आत्महत्या कर लिया वहां मौजूद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिवार वालों से भी मुलाकात कर संतावना दिया काली शंकर ने कहा कि अब हम और आत्महत्या इस पुल से नहीं होने देंगे इसलिए हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं की तत्काल यहां पुल के दोनों तरफ जाली और सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए अगर शासन प्रशासन 15 दिन के अंदर नहीं लगता है तो हम भिक्षाटन कर दोनों तरफ जाली लगाने का काम करेंगे शायद तभी जिम्मेदार लोगों को शर्म महसूस होगा.