तीन दिवसीय स्काउट्स और गाइड्स शिविर का किया गया शुभारंभ

 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा, में आज भारत सरकार स्काउट और गाइड संगठन के तत्वावधान में तीन दिवसीय स्काउट्स और गाइड्स शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ जिला प्रशिक्षक स्काउट और गाइड श्री रितुराज, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे, प्रशासिका डॉक्टर. गीता दुबे, प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात स्काउट्स एवं गाइड्स के इतिहास, उद्देश्य, नियम, प्रतिज्ञा, और उनके मूल सिद्धांतों की जानकारी दी गई।

श्री रितुराज ने विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड के महत्व, सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, प्राथमिक उपचार एवं दैनिक जीवन में स्काउटिंग की उपयोगिता के बारे में प्रशिक्षण दिया एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से समझाया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे एवं प्रशासिका डॉ. गीता दुबे ने इस अवसर पर कहा कि स्काउट एवं गाइड का शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सेवा भाव विकसित करने के साथ दैनिक जीवन के व्यावहारिक कौशल का भी विकास करता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवि पाण्डेय ने भारत सरकार स्काउट एंड गाइड संगठन एवं जिला प्रशिक्षक श्री रितुराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के साथ उनके सर्वांगीण विकास एवं संस्कारित समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और टीमवर्क की भावना का परिचय दिया। शिविर का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह, अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *