मेधा के ‘एम्प्लॉयर मंथन’ में शिक्षा और उद्योग का संगम, सचिन गौरी वर्मा सहित कई एक्सपर्ट हुए सम्मानित

सचिन गौरी वर्मा को सम्मानित करते मेधा संस्था के रवि गिरी।

गोरखपुर में युवाओं को रोजगारोन्मुखी और प्रोफेशनल दुनिया के लिए तैयार करने वाली संस्था मेधा (Medha) द्वारा करी ऑन रेस्टोरेंट में ‘एम्प्लॉयर मंथन’ का भव्य और सार्थक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा जगत और उद्योग जगत के बीच समन्वय स्थापित कर छात्रों के लिए बेहतर करियर अवसर सृजित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के एंप्लॉयमेंट ब्यूरो के निदेशक प्रोफेसर अजय शुक्ला के स्वागत संबोधन से हुआ, जिन्होंने मेधा की पहल की सराहना करते हुए मार्केट-रिलेवेंट स्किल्स विकसित करने और युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने पर जोर दिया।

इस मंथन में दैनिक जागरण, पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट, कोड जेस्चर, सेव माइक्रो फाइनेंस, आशीर्वाद ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, श्री बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर प्राइवेट लिमिटेड, पैंटालून्स, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, दिव्यांशु श्रीवास्तव एंड एसोसिएट्स, मारुति सुजुकी एरिना, यूथ पावर एसोसिएशन, चाय मित्र, आरोहन माइक्रो फाइनेंस, पराग डेयरी, रिलायंस स्मार्ट बाजार, इंफोसॉफ्ट, जागृति एंटरप्राइजेज सेंटर पूर्वांचल सहित 25 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पंडित महामना फाउंडेशन के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके साथ उपस्थित सभी अतिथियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित सभी एक्सपर्ट के साथ मेधा टीम।

सभी इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल एक्सपोजर को अत्यंत आवश्यक बताया। सत्र का सफल संचालन मेधा के विनीत सिंह ने किया, जिन्होंने 11 वर्षों से जुड़े एम्प्लॉयर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नए इंडस्ट्री पार्टनर्स का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेधा टीम के विनीत सिंह, शमीम, अंशल, दिव्या, रवि, सृष्टि, एहशन, जया और नेहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मंथन ने स्पष्ट किया कि जब एकेडेमिया और इंडस्ट्री मिलकर काम करेंगे, तभी युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

गोरखपुर से आशुतोष कुमार की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *