
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
समाजसेवा के प्रति समर्पित युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय नव वर्ष के शुभारम्भ पर दिनांक 1 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को सड़क किनारे जीवन यापन कर रहें बांसफोड़ समुदाय के जरूरतमंद महिलाओं मे कम्बल वितरण कर अपना नया साल एक समाजसेवी के तौर पर मनाया। कुलदीप पाण्डेय प्रत्येक वर्ष ठंडक के समय जरूरतमंदो की सेवा कम्बल और गर्म कपड़ा देकर करते हैं। समाजसेवी पिछले एक दशक से हर नये साल पर पहले दिन समाजसेवा के कार्य से ही अपना कार्य प्रारम्भ करतें हैं। शीतकाल मे गर्म कपड़ा बैंक मुहीम चलाकर भी समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय जनवरी माह मे असहाय जरूरतमंद लोगो मे गर्म कपड़ा का सेवा दान करते है ।