सैकड़ों जरूरतमंदों में बटा कंबल खिल उठे चेहरे विगत 17वर्षो से लगातार कर रहे हैं यह पुनीत कार्य

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा झंगहा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर सैकड़ों ग्रामीण जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया जिसके मुख्य अतिथि पुर्व विधायक गोरखपुर ग्रामीण के विजय बहादुर यादव रहे जिन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कराकर आयोजक रामबेलास यादव ने बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है, कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक चौहान ने किया वहीं संचालन मुन्नीलाल यादव व सागर यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया , कार्यक्रम की संयोजिका सावित्री देवी भावी उम्मीदवार जिलापंचायत सदस्य वार्ड नंबर 62 रही कार्यक्रम में पंकज पासवान ,राम अशीष यादव राकेश यादव अल्पसंख्यक समाज के प्रदेश सचिव सद्दाम हुसैन,लालमन यादव काका बृजनाथ मौर्य , बृजेश कुमार गौतम,पुर्व मंत्री मोहसिन खान, मनोज कुमार गौतम, प्रहलाद यादव आदि ने अपने विचार रखे तो कार्यक्रम में विपिन यादव पप्पू, बाबूलाल यादव,श्याम मिलन यादव जालंधर यादव, रामसिंह यादव, संतोष यादव,बबलू अंसारी, अलबेला यादव,पुर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, अशोक चौहान, मार्कंडेय यादव,दयानंद विद्रोही, नगीना साहनी रणजीत पासवान, जहां मौजूद रहे वहीं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ हरिकेश यादव ने अपने गीतों से समाजवादी संदेश दिया तथा संविधान की सुरक्षा की बात कही वहीं देखें क्या कहते हैं कंबल वितरण कार्यक्रम को लेकर आयोजक रामबेलास यादव 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *