प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) से 26 जनवरी 2026 (मंगलवार) तक किया जाएगा, जिसका समापन समारोह गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्रीय खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर खेल प्रतिभाओं को निखारना है। आयोजन लक्ष्मी ड्रेसेस के प्रोपराइटर राजेश मोदनवाल (न्यू लुक) के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता समिति में अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, उपाध्यक्ष नितेश मिश्रा, टीम मैनेजर प्रशांत सिंह, महामंत्री रंजन सिंह एवं विशाल वर्मा प्रमुख रूप से शामिल हैं। कार्यक्रम के संरक्षक पंकज भारद्वाज के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया है।उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों व स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजकों ने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने की अपील की।