पुलवामा शहीदों की याद में पैदल यात्रा निकालकर दी श्रद्धांजलि

पुलवामा शहीदों की याद में पैदल यात्रा निकालकर दी श्रद्धांजली

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

 

∆- एक किमी पैदल यात्रा के बाद तरकुलहा मोड़ पर मोमबत्ती जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

∆- पुलवामा घटना नहीं भूलेंगे के नारों से गूंजी चौरीचौरा की धरती

चौरीचौरा, गोरखपुर। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतों की 7वीं वर्षी पर चौरीचौरा की धरती पुलवामा घटना नहीं भूलेंगे के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। पुलवामा के शहीदों की याद में एक किमी पैदल यात्रा निकाल कर तरकुलहा मोड़ पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
युवा समाजसेवी विकास कुमार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने देवीपुर गांव से तरकुलहा मोड़ तक पैदल यात्रा निकाल कर पुलवामा शहीदों की याद में गगनभेदी नारा लगाया। तरकुलहा मोड़ पर विकास कुमार ने कहा कि आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हम अपने शहीदों की कुर्बानी को कभी भुला नहीं सकते। इस अवसर पर युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अभिषेक निषाद, राजेश निषाद, बलदेव निषाद, कन्हैया, अमरनाथ, प्रिंस, पवन, राज, नितिन, अरुण, अजय, अमन, सतीश यादव, अश्वनी, अंकित आदि युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *