महाशिवरात्रि पर आस्था का महासंगम, निकलीं भव्य शिव बारातें, लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

महाशिवरात्रि पर आस्था का महासंगम, निकलीं भव्य शिव बारातें, लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

न्यूज़ टीम से अनिल वर्मा की खास रिपोर्ट 

प्रयागराज: प्रशासन एवं जिला अपराध निरोधक समिति के समन्वय से 15 फरवरी 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद प्रयागराज में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लाखों श्रद्धालुओं ने संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। आज से संगम क्षेत्र पूर्णतः भीड़-भाड़ मुक्त हो गया है। जिला अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन (पूर्व सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार), डॉ. आर.एस. वर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस) एवं सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में समिति के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने जिलाधिकारी प्रयागराज, पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक माघ मेला प्रयागराज के निर्देशन में पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य किया। स्वयंसेवकों ने संगम घाटों, प्रमुख मंदिरों एवं शिव बारात मार्गों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, स्नान व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों- मेजा, कोरांव, खीरी, नैनी, करेली, मुट्ठीगंज, कोतवाली, शाहगंज एवं खुल्दाबाद सहित अनेक स्थानों से पारंपरिक एवं भव्य शिव बारातें निकाली गईं। कटरा शिव बारात समिति ने अपने 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष शोभायात्रा का आयोजन किया, जिसका संचालन जिला बार इलाहाबाद के उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा द्वारा किया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव शिव पूजा मानस समिति के पदाधिकारियों ने समिति प्रतिनिधियों का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत आरती-पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया तथा समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए हर समय सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यों में हरिशंकर यादव, नरेंद्र देव मिश्रा, सुभाष चंद्र जायसवाल, रामबाबू सिंह, अंकित सिंह राजेश निषाद, अनिल कुमार पांडे, शकील अहमद खान, अर्जुन सिंह, आर.ए. फारुकी, सचिन केसरवानी, हिमांशु केसरवानी, सरवन गौड़, फैजानुद्दीन अंसारी, मोहम्मद अहमद, फैयाज अली फैजी, योगेश चौरसिया, संदीप सोनी, रोहित सिंह, श्वेता शर्मा, संतोषी देवी, अनिल कनौजिया, निशिकांत श्रीवास्तव, विनोद स्वर्णकार, सुरेश कुमार, गीतांजलि मिश्रा, ज्योति शुक्ला, वकार अहमद अंसारी, कयामुद्दीन, मंजू रानी पांडे, नौनिहाल, जीशान, इंजीनियर रमाकांत गुप्ता, वरुण जैन, अजीत कुमार सिन्हा, शोएब आलम, संजय उपाध्याय, राकेश निषाद, राजेश खन्ना, राकेश शर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, सत्यार्थ मिश्रा, उमेश केसरवानी, बृजराज तिवारी, अनूप गुप्ता, प्रमोद अरोड़ा मोदी, पंडित हंसराज तिवारी, विनोद केसरवानी, इंजीनियर अजय कुमार गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विवेक जायसवाल, अश्विनी केसरवानी, अतुल केसरवानी, मनोज भट्ट एवं किशन जायसवाल का विशेष योगदान रहा। समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि महाशिवरात्रि एवं माघ मेला जैसे विशाल आयोजनों में समिति सदैव प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *