मोमेंटम बेतियाहाता में जेईई मेन चयनित छात्रों का हुआ भव्य सम्मान, ढोल-नगाडों के साथ निकला रोड शो

मोमेंटम बेतियाहाता में जेईई मेन चयनित छात्रों का हुआ भव्य सम्मान, ढोल-नगाडों के साथ निकला रोड शो

 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

गोरखपुर बेतियाहाता स्थित मोमेंटम कोचिंग संस्थान में उस समय जश्न का माहौल बन गया जब संस्थान के छात्रों ने जेईई मेन में शानदार सफलता हासिल की। चयनित छात्रों के सम्मान में संस्थान द्वारा भव्य रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला वहीं रोड शो की शुरूआत संस्थान परिसर से हुई, जहाँ निदेशकों में इंजिनियर विकास अग्रवाल और इंजिनियर अरविन्द त्रिपाठी एवं शिक्षकों ने सफल छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इसके बाद खुले वाहन में छात्रों को बैठाकर बेतियाहाता से शास्त्री चैक तक रोड शो निकाली गई। रास्ते भर लोगों ने तालियों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
मोमेन्टम कोचिंग के प्रतिभाशाली छात्र अक्षत अग्रवाल 99.826% लाकर मोमेन्टम संस्था के साथ-साथ पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया। अक्षत के साथ-साथ संस्था के बहुत सारे छात्र-छात्राओं ने परिणाम देकर संस्था का दबदबा प्रत्येक वर्ष की भाँति कायम रखा।संस्था के छात्र अक्षत अग्रवाल 99.826% के साथ-साथ आकर्ष चैहान 99.681% (फाउन्डेशन बैच)शाश्वत सिंह बिष्ट 99.668% शिवेन्द्र सिंह 99.617% (फाउन्डेशन बैच) अतिका यूनुस अन्सारी 99.608% (फाउन्डेशन बैच)शुभ त्रिपाठी 99.555% (फाउन्डेशन बैच)हिमांशु द्विवेदी 99.551% सिद्धार्थ विजय कौशिक 99.525% (फाउन्डेशन बैच)आदित्य सिंह 99.521% (फाउन्डेशन बैच)अक्षय अशोक सिंह 99.483% (फाउन्डेशन बैच) वैभव सिंह 99.447% (फाउन्डेशन बैच)अक्षत सिंह 99.393% अंशुमान तिवारी 99.371% राज अरूण पाण्डेय 99.332% (फाउन्डेशन बैच), उज्जवल तिवारी 99.316% सौम्या शिखर पाण्डेय 99.215% (फाउन्डेशन बैच), रितुराज त्रिपाठी 99.185% (फाउन्डेशन बैच), कृषिका सर्राफ 99.159% शान्वी रंजन सिंह 99.157% (फाउन्डेशन बैच), श्रेयांश पाण्डेय 99.12% अद्विक सिंह 99.071% (फाउन्डेशन बैच), श्रेया श्रीवास्तव 99.053% आदि छात्रों ने सफल होकरगोरखपुर के साथ-साथ प्रदेश का गौरव बढ़ाया। संस्थान के 22 छात्रों ने 99% से ऊपर लाकर संस्था का मान बढ़ाया और साथ ही 250 छात्रों का स्कोर 93%ile से ऊपर रहा।
संस्थान के निदेशक ने इस अवसर पर कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मोमेंटम का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्ययार्थियों को अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाना है।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास को दिया। कई अभिभावकों ने भी संस्थान के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह का सम्मान समारोह बच्चों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संस्था ने अपने सभी सफल छात्र-छात्राओं को आगे होने वाली परीक्षाओं के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संस्था में होने वाली नियमित पढ़ाई और संस्था के द्वारा किया गया कुषल प्रबन्धन के कारण इस तरह का ऐतिहासिक परिणाम देने में मोमेन्टम सफल रहा। संस्था के निदेशक द्वय इंजिनियर अरविन्द त्रिपाठी, इंजिनियर विकास अग्रवाल ने अपने सफल सभी बच्चों को सचेत किया कि आगामी परीक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें जिससे होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल करें।
कोचिंग के प्रबन्ध तंत्र ने भी अपनी संस्था से सफल सभी छात्र व छात्राओं को बधाई दिया तथा संस्था के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि ये सब यहाँ के नियमित टेस्ट, क्लासेज, प्रेरणात्मक क्लासेज एवं संस्था के स्तम्भ इंजिनियर विकास अग्रवाल, इंजिनियर अरविन्द त्रिपाठीके कठिन प्रयास का प्रतिफल है।
वहीं मोमेण्टम संस्था के प्रबन्ध तंत्र ने कहा अभिभावक को चाहिए कि वह अपने पाल्य को प्रवेश दिलाने से पहले किसी भी संस्था का भूत एवं वर्तमान रिकार्ड जान लें क्योंकि आपका निर्णय आपके बच्चे के भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है, अगामी सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो गया हैं। आप सभी लोग संस्था पर आकर हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अन्त मे संस्था ने पुनः अपने सफल सभी बच्चों को बधाई दी और अगामी होने वाली सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम लाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया तथा सभी तैयारी करने वाले छात्र/छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील किया कि कहीं भी प्रवेश लेने के पहले वहाँ के बारे में जानकारी प्राप्त कर ही प्रवेश करायें। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। पटाखों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप ने सफलता के इस उत्सव को यादगार बनाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *