रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

 

न्यूज़ टीम से आशुतोष कुमार पाण्डेय की 

रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों द्वारा आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होटल कलश में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे के साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं तथा विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब कुशीनगर के सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. विजय कृष्ण द्विवेदी, सरवरे आलम, सदरे आलम, इम्तियाज आलम, अमरेन्द्र सिंह, अखिलेश शर्मा, राजीव तिवारी, विनोद कसौधन, डॉ. सुनील सिंह, आशीष अग्रवाल, शादाब खान सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और एकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *