क्षेत्र के वी एम पब्लिक स्कूल, पिपरही भड़कुलवा (सिरसिया मोड़, हाटा) में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आपको बताते चलें कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय के संस्थापक दिनदयाल मिश्रा एवं प्रबंधक आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, ए.के. सिंह, जगजीवन मिश्र, देवेंद्र सिंह, इंदरजीत मल्ल, रवि प्रताप सिंह, उमेश चौबे, एल.एन. दुबे एवं सुभाष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।