कप्तानगंज क्षेत्र मे पलटा स्कूली बस दर्जनों बच्चों को लगी हल्की चोट एक को भेजा गया गोरखपुर –
कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी मोड़ पर एक बिद्यालय के अनियंत्रित बस के पलटने से बस मै बैठे एक छात्र आसिफ को सफल इलाज हेतु गोरखपुर भेजा गया वहीं शेष बच्चों को ग्रामीणों के सहायता से पलटी बस से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से कप्तान गंज भेजा गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौप दिया गया।
सूचना पर थानाध्यक्ष सहित और भी जिम्मेदार पहुंचे घटनास्थल लिया जायजा-
घटनास्थल पर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सहित सभी जिमेदार घटनास्थल पर पहुंच मौके का भौतिक सत्यापन किए वहीं बस चालक को स्थानीय पुलिस अपने कब्जे मे लेकर पूछताछ कर रही है।
क्रिसेंट स्कूल के बस पलटने की जब सूचना क्षेत्र मे पहुंची तो बच्चों के परिजन सहित सभी जिम्मेदार घटनास्थल के तरफ चल पड़े।