गोरखपुर से श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्टराष्ट्रीय जन मंच की बैठक गोरखपुर के सिंघड़िया कैम्प कार्यालय में संपन्न-
राष्ट्रीय जनमंच समाज के हरतबके का चाहता है बिकास-अरूण
गोरखपुर जनपद के सिंघड़िया कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रहित को समर्पित राष्ट्रीय जन मंच नामक संगठन गोरखपुर इकाई की बैठक आज गोरखपुर कैम्प कार्यालय पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनमंच गोरखपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहां कि राष्ट्रीय जन मंच एक पूर्ण रूप से राष्ट्रवादी और सामाजिक संगठन है ,जो समाज के हर तबके के लोगों का विकास चाहता है जिसका मुख्य उद्देश्य गरीबों और असहायो को उनका हक दिलाना और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को कानून के माध्यम से सजा दिलाना है चाहे वह राजनेता हों या अधिकारी ।
सिंघड़िया कैम्प कार्यालय मे हुए बैठक मे यह लोग मौजूद रहे-गोरखपुर कैम्प कार्यालय पर हुए बैठक का आयोजन गोरखपुर के प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा कियाा गया बैठक में अभिषेक सिंह,अनवर अंसारी ,रजनीश मल्ल वीरेंदर सिंह,अशोक शर्मा राजन निषाद राजेश साहनी सहित तमाम लोग मौजूद थे।