श्री श्री त्रिदेवा धाम मंदिर जगदीशपुर बाजार के प्रथम स्थापना दिवस पर महाशिवरात्रि के दिन होगा सामुहिक बिबाह-
1-इस सामूहिक विवाह मे पांच बेहद गरीब कन्याओं की होगी शादी
2-प्रत्येक वर वधू के जोड़ों को घर गृहस्थी के लिए लगभग ढाई लाख रुपये का सामान देगा त्रिदेवा धाम मन्दिर समिति
3-लगभग दस हजार लोगों को इस शादी मे दिया जायेगा आमंत्रण
4-कलकत्ता एवं लखनऊ के कलाकारों द्वारा देवीदेवताओं के झांकी का सजीव मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और महाभण्डारा भी होगा
सोनबरसा/गोरखपुर
जनपद मुख्यालय से पूरब 16किमी की दूरी पर स्थिति जगदीशपुर कस्बे मे स्थापित प्रसिद्ध त्रिदेवा धाम मन्दिर के प्रथम स्थापना दिवस पर श्री श्री त्रिदेवा धाम मन्दिर समिति जगदीशपुर एक सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहा है जिसमे पांच बेहद गरीब कन्याओं की शादी होगी पांचों लड़कियां बनचरा (सुकरौली )महुलाखोर( पिपराइच ) मो नपुर कैथवलिया जगदीशपुर की है।इस शादी मे वर -वधू के प्रत्येक जोडों को घर गृहस्थी बसाने के लिए लगभग ढाई लाख रुपये का सामान मन्दिर समिति देगा और पांचों जोड़ो को मन्दिर समिति पांच सजी हुई कार से विदाई करेगा
इस सामूहिक विवाह मे लगभग दस हजार लोगों को आमंत्रित किया जायेगा और सभी लोगों को नाश्ता और भोजन की ब्यवस्था की गयी है ।सामूहिक विवाह दिन मे 12बजे होगा और 4बजे से महाभण्डारा होगा उसके बाद कलकत्ता और लखनऊ से आये हुए कलाकारों द्वारा देवी देवताओं की मनोरम झांकी का सजीव मंचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात चलेगा
सारे कार्यक्रम का आयोजन श्रीश्रीत्रिदेवा धाम मन्दिर समिति जगदीशपुर व सभी क्षेत्र वासीयों द्वारा किया जा रहा है
बताते चले कि इस मन्दिर का स्थापना पिछले महाशिवरात्रि के दिन यानी 4मार्च 2019 को हुआ था और शतचंडी महायज्ञ भी हुआ था और इस नवदिवसीय महायज्ञ के भण्डारे मे लगभग तीस हजार लोग भण्डारे का प्रसाद खाये थे और कलश यात्रा मे लगभग बारह हजार की संख्या मे लोग शामिल हुए थे और 150गाडिय़ों का काफिला शामिल था।