एआरटीओ ने बिना हेलमेट पहने लोगों को गुलाब दे दिया संदेश
जनपद के क्षेत्रीय परिवहन के अधिकारी राजीव चतुर्वेदी ने बिना हेलमेट पहने वाले लोगों को कुछ इस तरह से स्वागत किया जो देवरिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चलें कि शहर के सुभाष चौक पर अपने हमराहियों के साथ राजीव चतुर्वेदी पंहुचते ही बिना हेलमेट पहने गुजर रहे लोगों को उन्हें रोककर गुलाब भेंट करने लगे साथ ही चार पहिया वाहन चालकों की जो सीट बेल्ट नही लगाए थे उन्हें भी रोककर गुलाब भेंट किया गया। आरटीओ के इस तरह के अंदाज़ से लोगों में खासे चर्चा करते हुये नज़र आये तो वहीं दूसरी तरफ फूल लेने वालों में शर्मिंदगी देखने को मिली।
आरटीओ ने लोगों से हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट बांधने के लिये प्रेरित भी किया। उनके साथ मे यातायात निरीक्षक राम वृक्ष यादव भी मौजूद रहे।