लूट की घटना का पर्दाफाश, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-
कुशीनगर से राजेश चौहान की रिपोर्ट—
विगत13जनवरी 2020 को थाना तरया सुजान क्षेत्र के एक सहज जनसेवा केन्द्र संचालक से हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करने के लिए तरया सुजान पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में टीम गठित कर लुटेरों को तत्काल पकड़ने का आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये थे। रविवार को थाना तरया सुजान पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ी चौराहा के पास से घटना में शामिल
अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा पुत्र भगवान सिंह ग्रा0 -सरया थाना तरैया जनपद छपरा बिहार, व अमलेश बैठा पुत्र चन्डी बैठा साकिन गौरहां बाजार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, और उपेन्द्र यादव पुत्र महातम यादव साकिन जबही हरबल्लभ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी हुई सम्पत्ति की बरामदगी कर घटना का पटाक्षेप किया गया ।
अभियुक्तों के पास से लूट का 40 हजार रूपया। व घटना में प्रयुक्त की गई पल्सर मोटर साइकिल
जो गोपालगंज बिहार से चोरी की गई थी आई स्मार्ट नं बीआर 28 क्यू 1622 ।दोअदद तमन्चा 315 बोर0एक जिन्दा कारतूस और एक खाल कारतूस
एव 01तमन्चा 12 बोर व एक कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।अभियुक्तगणों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है इनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सहित विहार प्रदेश में दर्जनों मुकद्दमे दर्ज है तरया सुजान पुलिश ने मुक़द्दमा दर्ज कर अभियुक्तों को जल भेज दिया ।