राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एलआइसी कार्यालय गेट पर अभिकर्ताओं ने दिया धरना
पडरौना नगरपालिका स्थित जीवन बीमा निगम कार्यालय के गेट पर अभिकर्ताओं ने आज सुबह दस बजे से ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जो शाम चार बजे तक चलता रहा।जिससे आज कार्यालय का कार्य पूर्ण रूप से बंद रहा और आने जाने वाले सभी वहाँ के जमाकर्ताओं को वापस जाना पड़ा।
बताते चले कि राट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों अभिकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जैसे पीठ से होल्डर का बोनस कम होना, मेच्योरिटी का कम मिलना, ऋण पर ब्याज का अधिक होना, स्वालंबन सम्बर्धन का कोई प्रूफ प्राप्त न होना ,अभिकर्ताओं का ग्रेच्यूटी 2लाख से 5 लाख हुआ है लागू हो,आई आईआर डी ए
का आदेश होने के वावजूद एल आई सी द्वारा स्वीकृत न होना नान ग्रुप का ग्रुप इंसोरेन्श का कम होना आदि मांगो को लेकर कार्यालय गेट पर ही धरने पर बैठ गए ।जिससे कार्यालय का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया।और आने वाले बीमाधारकों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।अभिकर्ता अपनी मांगों को लेकर नारे भी लगाए” हमारी मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो।