सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी नईबाजार रोड भाउपुर में बारहवीं के बच्चों का हुआ बिदाई समारोह–
आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट
सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी नई बाज़ार रोड, भाउपूर चौरी चौरा गोरखपुर में स्कूल के छात्रों द्वारा शनिवार को बिद्यालय मे शिक्षारत छात्रों के दसवीं के छात्रों केे गुड लक पार्टी तथा बारहवीं के छात्रों के बिदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिसमे सभी छात्रों ने इस अवसर पर अपनी – अपनी भावनाओं को बड़े रोचक अंदाज में व्यक्त किया । स्कूल के छात्रों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति सबको आकर्षित करते हुए भावविभोर कर दिया।
यह रहे बिदाई समारोह के मुख्य अतिथि
बिदाई समारोह कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन श्री अभिमन्यु कुमार दुबे तथा प्रेरणाश्रोत विद्यालय की प्रसाशिका श्रीमती गीता दुबे रही अतिथि के रूप में शोभायमान थी। इस अवसर पर श्री मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में निरंतर प्रयासरत रहने तथा सफलता के मूलमंत्र को छात्रों के बीच रखा।विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रसाशिका श्रीमती गीता दूबे ने बोर्ड परीक्षा की पूर्णतया तैयारी करने का भरोसा दिलाया जिससे सभी छात्र सफल हो अपने अभिभावकों के विश्वास पर खरा उतर सके तो वहींं प्रधानाचार्य रवि पान्डेय
ने सबका अभिवादन किया तथा नैतिकता और विद्यार्थी के मूल कर्तव्य को परिभाषित किया उक्त अवसर पर एकेडमिक गवर्नर ने सबके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अध्यापक श्री अभिषेक पांडेय ने सनातन शिक्षा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम मे बिद्यालय के छात्रो को भेट किया गया कुछ परीक्षा से संबंधित सामाग्री
बिद्यालय के परक्षार्थियो को इस अवसर पर परीक्षा सामग्री भेट कर उनका उत्साह बर्धन किया गया।इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर गोपा भट्टाचार्य ,दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी,संतोषपाण्डेय,हेमंत कुमार मनोज चंद,रंजना सचान, बी बी यादव,सपना मिश्रा,पूनम मिश्रा,मंजू मनि,विवेक मनी,मनीष पांडेय, सीमा सिंह,राजकुमारी सिंह,मोनिका शर्मा, अप्सरा बिदारी,सहित गुरमीत कौर, सालनी दुबे,हीना,क्षमा जायसवाल,राहुल राजभर, शशिभूषण दुबे,के.पी.सिंह, मयूरी वर्मा,जितेंद्र आर्य,नीरज जश्याम,रागनी सिंह,पायल सिंह,अम्बरीष राय छंतथा समस्त विद्यालय परिवार के लोग और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।