कुशीनगर मे घर की कुंन्डी बंदकर माँ गई थी बाहर बच्चों का होगया मौत

कुशीनगर में कोराना के डर से मां ने दरवाजे की कुंडी बंद करके घर से चली गई थी बाहर,गैस सिलेंडर से लगी अचानक लगी में जिंदा जल गए दो मासूम

विशेष संवाददाता अवनीश कुमार/श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट—-

जिले पडरौना क्षेत्र के गंभीरिया टोला रामघाट में मंगलवार को झोपड़ी में आग लग गई। तब घर में 5वर्ष तथा  7 साल के दो मासूम भाई-बहन ही थे जो इस आग में जिंदा जल गए। आग की लपटों ने आसपास की 14 और झोपडि़यों को अपने आगोश में ले लिया।

गंभीर पुर मे कुछ इस जगह पर इस कदर हुआ घटना 

 

जनपद के टोला रामघाट में डेढ़ दर्जन झोपड़ियां जहाँ बनाकर लोग रहते हैं वहाँ पर शुबह के  11 बजे के आस पास उस समय गैस सिलेंडर से आग लगीजब वहाँ के अधिकतर परिवार के अभिभावक खेतों में काम करने गए थे।

इनके घर पर हुआ यह हादशा

जनपद के गंभीर पुर निवासी तूफानी के घर में उसकी बेटी करिश्मा  व बेटा सुजीत मौजूद थे। बताते हैं कि घर में सिलेंडर लीक कर रहा था।न जाने कहां से झोपड़ी में आग पहुंची और गैस की लीकेज के चलते धधक उठी।बच्चे कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों जल गए। आग जब आस पास की 14 और झोपड़ियों तक पहुंची तो ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच खेत से लौट कर तूफानी व उसकी पत्नी ने बच्चों को खोजना शुरू किया तो झोपड़ी में उनका जला हुआ शव बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *