रविन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू ने बाहर से घर आरहे प्रवासी श्रमिक राहगीरों को कराया भोजन

मानव धर्म से बड़ा कोई धर्म नही *चन्दन

ढ़ाढ़ा धाम पर राहगीरों को कराया जारहा है भोजन-

कुशीनगर जनपद के हाटातहसील क्षेत्र के ढांढा धाम में महुआरी चौराहे के सामने हाईवे 28 पर निःशुल्क भोजन कराया जारहा है।

भोजन से पहले साबुन से धुलाया जा रहा है हाथ -रविन्द्र

कार्यक्रम के संचालक रविंद्र सिह ने कहा कि बाहर से आने वाले राहगीरों को भोजन सेे पहले उनका हाथ साबुन से धुलाया जा रहा हैै ।इस लॉक डाउन में यहां एक कहावत चरितार्थ हो रही जिसका कोई नही उसका तो भगवान होता है ।
संचालक रविन्द्र सिंह (गुड्डू) के द्वारा प्रवासी और गरीब दूर 2 से आ रहे राहगीरों के लिए चला रहे निःशुल्क भोजन व पानी का ब्यवथा राहगीरों का दिल खुश कर दे रहा ।

संचालक को राहगीरों ने दिया धन्यवाद –राहगीरों के सेवा में लगे रविन्द्र सहित सभी युवा को राहगीरों ने धन्यवाद दिया और अपने दिल की खुशी जाहिर कर बताया उत्तर प्रदेश के यहां के लोग जितना कुछ कर रहे उसका कोई जवाब नही है।इस लॉक डाउन में इस कदम को करते रहने में ढांढा धाम के और इस गांव के आस पास के सम्मानित व्यक्तियों ने बढ़ चढ़ कर गुप्त दान कर कहा कि आप लोग सेवा करते रहे हम लोग आप लोगो की किसी भी वस्तु का अभाव नही होने देंगे ।।
वही गुप्त दान करके लोगो ने बताया कि इस कार्य मे हम लोग यहां समय तो नही दे पा रहे लेकिन इससे जुड़े वस्तु को दे कर मानव धर्म करके हम लोग धन्य हो रहे ।।
इस वैश्विक महामारी को सड़क पर चहुँओर देखने को मिल रहा ,इसमे बच्चे महिला युवा सभी अपने घर हजार किलोमीटर पैदल जाने को मजबूर है ।

सहयोगी चंदन ने बताया इन लोगो के लिए इस तरह का कार्य करके खुद में अपार खुशी हो रही है और मानव धर्म तो सर्वोपरि होता है ।।
कोई राजस्थान से आ रहा तो कोई गुजरात तो कोई माया नगरी मुंबई से लेकिन राहगीरों के लिए कहि किसी प्रदेश में कोई व्यवस्था खाने का नही मिला।।
वही इन्होंने बताया जबसे हमने इस कार्य को करना शुरू किया है हमारे यहां पैदल साइकिल मोटरसाइकिल और मारुति ट्रक से लोग आकर भोजन कर पेट को तृप्त कर धन्यवाद देते है ।
इस कार्य मे रविन्द्र सिंह चंदन प्रदीप सिंह अवधेश अखिलेश अच्छेलाल आदि लोग सहित रामपुर महारथ भड़गवा ,पिपरा ब्लडीहा सहित कई गांव के लोगो का गुप्त दान देकर सहयोग कर रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *