तकनीकी विकास से रोजगार के अवसर बढ़े :प्रो.अजय कुमार गुप्ता
तकनीकी विकास से रोजगार में कमी होने की आशंका ने इस विचारधारा को सिरे से खारिज किया है बल्कि बढ़ती हुई तकनीकी ने रोजगार के अनेक अवसर उत्पन्न किये हैं।आवश्यकता है स्वयं को पहचान कर अपनी अभिरुचि के अनुसार वांछित दिशा में समर्पित प्रयास करने का।नौकरी ही आर्थिक सुरक्षा या संपन्नता का पैमाना नही होती,स्वरोजगार इसका मज़बूत विकल्प बनकर उभरा है।
उक्त बातें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के आचार्य प्रो.अजय कुमार गुप्ता ने कहीं।प्रो.गुप्ता बतौर मुख्यवक्ता शहीद बंधू सिंह डिग्री कालेज में आयोजित विषयवार व्याख्यानमाला के पहले दिन वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के बीच अपना उद्बोधन दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि तकनीकी ने अवसरों के तमाम क्षेत्र उपलब्ध कराए है,जरूरत है अपनी अभिरुचि के अनुसार सही दिशा का चयन कर समर्पित भाव से उसके लिए प्रयास करने की।
इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू.पी.सिंह ने अतिथि का स्वागत किया।महाविद्यालय के छात्राओं अंकिता,हंसिका,गुड़िया और सितारा के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागतगीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ डॉ.अनिल कुमार सिंह ने अतिथि परिचय के उपरांत विषय प्रवर्तन करते हुए मुख्य वक्ता को मंच पर आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाणिज्य विभाग के समस्त विद्यार्थियों सहित आचार्य डॉ. राजेश शुक्ल,मनीष कुमार पांडेय,डॉ. किरन यादव,डॉ. कविता शर्मा,डॉ. माला श्रीवास्तव,डॉ. सुनील कुमार,डॉ. रचना राव,डॉ. रूपा सिंह,डॉ. दिलीप कुमार निषाद, प्रवीण पाल,प्रफुल्ल चंद,मुक्तेशनाथ द्विवेदी,सुश्री अर्चना यादव,डॉ. सुनील कुमार यादव,नियंता आनंद प्रताप निषाद,तकनीकी प्रभारी लक्ष्मण साहनी,रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार,डॉ. रविन्द्र सिंह ,आकाशदीप,पुस्तकालयाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह सहित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
अंत मे प्राचार्य डॉ. यू.पी.सिंह ने अतिथि का आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया।