खबर चौरीचौरा क्षेत्र से है जहां अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव रामपुर रकबा स्थिति कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया, ब्राह्माणों ने भगवान परशुराम का विधिवत पूजा अर्चन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पाण्डेय ने कहा की परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। महर्षि वेदव्यास, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, ऋषि मार्कडेय सहित उन आठ अमर किरदारों में उनकी गिनती होती है, जिन्हें कलियुग तक अमर माना जाता है। वरिष्ठ समाजसेवी राकेश त्रिपाठी ने कहा की ब्राह्मण समाज सदैव ही सकल समाज का प्रदर्शक रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में तृतीया तिथि में हुआ था। ऐसे में परशुराम जयंती का उत्सव प्रदोष काल में ही मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरीश पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, शैलेंद्र दुबे, कौशलेंद्र पांडेय, विशाल त्रिपाठी, अयोध्या सिंह, भानु सिंह, प्रखर पांडेय, राकेश त्रिपाठी, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे ।