आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है ग्रामसभा जंगल रसूलपुर नंबर दो काअहिरवाती टोला जाने के लिए सही नहीं है सड़क
आशुतोष कुमार पाण्डेय की खास रिपोर्ट
खबर जनपद गोरखपुर के तहसील व विधानसभा चौरीचौरा के विकास खंड ब्रम्हपुरी के ग्राम सभा जंगल रसूलपुर नंबर दो के अहिरवाती टोला से सामने आ रही है जहां आजादी के इतनें दिन बीतने के बाद भी इस अहिरवाती टोले पर जानें के लिए सही सड़क नहीं है जिसकी बानगी बयां करनें को कैमरे में कैद यह तस्वीर ही काफी है बात भी सही है कि जब जिम्मेदार जानेंगे नहीं
(अहिरवाती टोला अजीत यादव एडवोकेट के टोले वाली सड़क)
तो उस समस्या का समाधान संभव नहीं आखिर कार क्यो नही स्थानीय जनप्रतिनिधि इस टोले के सड़क को भी गढ़ा मुक्त कराते हुए एक नया मिशाल पेश कर रहे हैं मामला तब चर्चा में सामने आया कि रास्ते चलते खबर नवीन को चर्चा के दौरान यह जानकारी मिली की ब्रम्हपुरी के जंगल रसूल पुर अहिरवाती टोला जो तीन टोले में विभक्त है अगर चौरीचौरा मार्ग से तरकोल तक जो मुख्य सड़क है उससे लक्ष्मीपुर टोला से दक्षिण काली मंदिर से निकट पश्चिम तरफ अहिरवाती टोला अजीत कुमार यादव एडवोकेट के घर तक तीन टोला है अगर तनिक बरसात हो जाय तो उस सड़क पर आज भी राहगीर सही सलामत नहीं जा सकते जिसकी जानकारी हेतु जब देखा गया तो जो तस्वीरें सामने आई वह काफी चौंकाने वाली रही और सरकार की गढ़ा मुक्त सड़क योजना के दावे को हवा हवाई बतानें को काफी हैं
अब सवाल यह है कि आखिर कार इसका असली जिम्मेदार कौन है क्या क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि तथा अधिकारियों तक स्थानीय लोग इस को बताना मुनासिब नहीं समझते यां सरकार को बदनाम करने के लिए इसे एक आगामी चुनाव में मुद्दा हेतु छोड़ दिए यह एक बहुत बड़ा सवाल है जिसकी इस संबंध में वहां के ग्राम प्रधान से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो वे हफ्ते भर बाद कुछ बताने को कहें पर बहुत जब उनसे ग्राम सभा से प्रस्ताव भेजने के बारे में पूछा गया तो साफ शब्दों में कहें कि अभी इसका प्रस्ताव नहीं गया है खैर कोई बात नहीं अब देखना है कि खबर के माध्यम से जानकारी के बाद जिम्मेदार क्या गुल खिलाते हैं यह आनें वाला समय बताएगा पर आज भी अहिरवाती टोला जाने के लिए राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है ।